लड़कों के लिए मिसाल: डर और समाज को हराकर ब्राइडल मेकअप Award Winner बने Nishant की Inspiring Success Story.

लड़कों के लिए मिसाल: डर और समाज को हराकर ब्राइडल मेकअप Award Winner बने Nishant की Inspiring Success Story.

Shadow Makeup Studio के ओनर, Makeup Artist Nishant Kumar उन युवाओं में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में अपने सपनों को पहचानकर उन्हें पूरा करने का साहस दिखाया। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद, जब अधिकतर लोग पारंपरिक करियर विकल्पों की ओर बढ़ते हैं, Nishant ने अपने जुनून को चुना और ब्यूटी इंडस्ट्री में […]

Table Of Contents

Shadow Makeup Studio के ओनर, Makeup Artist Nishant Kumar उन युवाओं में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में अपने सपनों को पहचानकर उन्हें पूरा करने का साहस दिखाया। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद, जब अधिकतर लोग पारंपरिक करियर विकल्पों की ओर बढ़ते हैं, Nishant ने अपने जुनून को चुना और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने का निर्णय लिया।

अपने सपने को मजबूत आधार देने के लिए उन्होंने Meribindiya International Academy – India’s No. 1 Beauty & Makeup Academy से प्रोफेशनल मेकअप कोर्स किया। यहाँ उन्हें न सिर्फ आधुनिक मेकअप तकनीकों की ट्रेनिंग मिली, बल्कि इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स, हाइजीन, क्लाइंट हैंडलिंग और प्रोफेशनल अप्रोच की गहरी समझ भी विकसित हुई। ट्रेनिंग के दौरान Nishant ने मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, प्री-ब्राइडल सर्विसेज, मैनीक्योर, पेडीक्योर और नेल एक्सटेंशन जैसी सेवाओं में दक्षता हासिल की। मेहनत, अनुशासन और सीखने की ललक ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया।

Read More Article:-दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से सर्टिफिकेट इन बेसिक मेकअप कोर्स सीखें।

अपनी स्किल्स और विज़न के साथ Nishant ने Shadow Makeup Studio की शुरुआत की। आज उनका स्टूडियो क्वालिटी सर्विस, प्रोफेशनलिज़्म और पर्सनलाइज़्ड केयर के लिए जाना जाता है। हर क्लाइंट को बेहतरीन अनुभव देना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। Nishant की यह यात्रा 12वीं के बाद एक छात्र से लेकर एक सफल स्टूडियो ओनर बनने तक की कहानी है। उनकी सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने जुनून को करियर में बदलना चाहते हैं और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।

संजू सर से जानते है Makeup Artist Nishant Kumar के बारें में।

Makeup Artist Nishant का परिचय।

संजू सर के अनुसार Makeup Artist निशांत का जन्म उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हापुड़ से ही पूरी की। वर्तमान में वे वहीं से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। Nishant को बचपन से ही मेकअप का गहरा शौक था, लेकिन वे यह बात किसी को बता नहीं पाते थे। उन्हें डर था कि अगर लोगों को पता चला कि उन्हें मेकअप में रुचि है, तो वे उनका मज़ाक उड़ाएँगे। इसी डर के कारण वे अपने मन की बात अपने तक ही सीमित रखते थे। एक दिन जब Nishant अपने मोबाइल पर रील्स देख रहे थे, तभी उनकी नज़र एक मेल मेकअप आर्टिस्ट अतुल चौहान पर पड़ी। उसी पल उन्हें यह एहसास हुआ कि जब वह व्यक्ति मेकअप आर्टिस्ट बन सकता है, तो वे खुद क्यों नहीं। यहीं से Nishant के भीतर अपने सपनों को पूरा करने का साहस पैदा हुआ और उन्होंने मेकअप को अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।

nishant makeup 2
लड़कों के लिए मिसाल: डर और समाज को हराकर ब्राइडल मेकअप Award Winner बने Nishant की Inspiring Success Story. 4

ब्यूटी इंडस्ट्री में आने का हौसला कहाँ से मिला?

Makeup Artist निशांत ने सबसे पहले 12वीं कक्षा में ही ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी माँ से मेकअप आर्टिस्ट बनने की इच्छा साझा की। माँ ने यह बात पिताजी को बताई और पिताजी ने भी निशांत को मेकअप इंडस्ट्री में करियर बनाने की अनुमति दे दी।
इसके बाद निशांत ने Google पर मेकअप कोर्स और उससे जुड़ी अकादमियों के बारे में सर्च करना शुरू किया। इसी दौरान उनकी नज़र भारत की नंबर वन अकादमी – Meribindiya Makeup Academy पर पड़ी। निशांत ने इस अकादमी के बारे में अपने घर में सभी से चर्चा की। इसके बाद निशांत अपने पिताजी के साथ हापुड़ से नोएडा अकादमी देखने के लिए गए। दोनों को अकादमी बहुत पसंद आई। लेकिन उसी समय निशांत की 12वीं कक्षा की परीक्षाएँ नज़दीक आ चुकी थीं, इसलिए उन्होंने परीक्षा देने के बाद ही मेकअप कोर्स करने का फैसला किया।

Read More Article:- बीबी ग्लो कोर्स करके बनाएं करियर और पाएं लाखों की नौकरी: मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी |

परीक्षाएँ समाप्त होने के बाद अप्रैल महीने में निशांत ने मेकअप कोर्स में एडमिशन लिया और अपने करियर की शुरुआत की। निशांत बताते हैं कि जब वे अकादमी में कोर्स कर रहे थे, उस समय उनकी बैच में सिर्फ वही एक लड़का था जो मेकअप का कोर्स कर रहा था। शुरुआत में उन्हें कुछ दिनों तक अजीब सा महसूस हुआ। लेकिन अकादमी की ओनर माही मैम ने निशांत को समझाया कि डरने की कोई ज़रूरत नहीं है, आराम से क्लास करें, सीखें और जो समझ में न आए उसे बार-बार पूछें। इस मार्गदर्शन से निशांत का आत्मविश्वास बढ़ा और वे पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ मेकअप कोर्स करने लगे।

मेकअप कोर्स के दौरान Makeup Artist Nishant को क्या दिक्कतें आईं?

Makeup Artist Nishant बताते हैं कि जब उन्होंने मेकअप कोर्स की शुरुआत की, तब उन्हें कई तरह की दिक्कतों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में उन्हें मेकअप के बारे में जीरो नॉलेज थी और यह समझ नहीं आ रहा था कि यह सब क्या है और इसे कैसे किया जाता है। लेकिन Meribindiya Academy के शिक्षक इतने अच्छे और अनुभवी थे कि कुछ ही दिनों में उन्होंने Nishant को प्रोफेशनल लेवल की मेकअप जानकारी दे दी। मानो कोर्स खत्म होने से पहले ही Nishant ने खुद को एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अनुभव करना शुरू कर दिया था। Nishant कहते हैं कि उन्होंने बहुत मेहनत और लगन से मेकअप कोर्स सीखा और हर दिन नई चीज़ें सीखने का प्रयास किया। धीरे-धीरे उनकी स्किल्स इतनी निखर गईं कि वे खुद को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में आत्मविश्वास के साथ देखने लगे।

Makeup by nishant
लड़कों के लिए मिसाल: डर और समाज को हराकर ब्राइडल मेकअप Award Winner बने Nishant की Inspiring Success Story. 5

Read More Article:- Makeup Academy Visit करते समय क्या चेक करें? (Red Flags) 

Makeup Course करने के बाद Makeup Artist Nishant ने अवार्ड कैसे जीता?

Nishant ने संजू सर को बताया कि जब वह मेकअप कोर्स का आखिरी महीना चल रहा था, तभी IBE में ब्राइडल मेकअप का कॉम्पिटिशन हो रहा था। उन्होंने सोचा कि “मैं भी इस कॉम्पिटिशन में भाग लूँ। अगर नहीं भी जीते तो एक्सपीरियंस मिलेगा। लेकिन जब Nishant ने ब्राइडल मेकअप किया, तो उसका काम इतना शानदार था कि लोगों ने खुद तारीफ की। और इसी कॉम्पिटिशन में Nishant विजेता (Winner) बन गए। जब उन्हें अवार्ड मिला, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतने कम समय में उन्होंने इतना अच्छा मेकअप सीख लिया। इस अवार्ड ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इसके बाद उनके दोस्तों ने भी उनके काम की तारीफ करनी शुरू कर दी, और Nishant का आत्मविश्वास और Nishant का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया।

अवार्ड जीतने के बाद Nishant के जीवन में क्या बदलाव आया?

संजू सर से बात करते हुए, Makeup Artist Nishant ने बताया कि जब उन्होंने ब्राइडल मेकअप का अवार्ड जीता, तो उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। उस समय उनका मेकअप कोर्स पूरा हो चुका था। इसके बाद Nishant ने अपना खुद का मेकअप स्टूडियो खोला, जिसका नाम Shadow Makeup Studio है। स्टूडियो खोलने के बाद उन्हें मार्केटिंग करने की ज़रूरत नहीं पड़ी, क्योंकि लोग उनका अवार्ड और उनके मेकअप प्रैक्टिस के फोटो जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, देखकर ही बुकिंग करने लगे। उनकी पहली ऑनलाइन बुकिंग भिंबरीदल ब्राइडल मेकअप के लिए आई थी। इसके बाद धीरे-धीरे मेकअप बुकिंग की लाइन लग गई। निशांत को मेकअप स्टूडियो खोलने को लगभग 2 साल होने वाले हैं। इस दौरान Nishant ने लगभग 500 के आस-पास ब्राइडल, प्री-ब्राइडल, पार्टी और वेब सीरीज मेकअप किए हैं।

nishant makeup artist 3
लड़कों के लिए मिसाल: डर और समाज को हराकर ब्राइडल मेकअप Award Winner बने Nishant की Inspiring Success Story. 6

आज Nishant किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे मेकअप आर्टिस्ट के रूप में दूर-दूर तक जाने जाते हैं। उनकी कहानी उन लड़कों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सोचते हैं कि लड़का होने के कारण ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाना मुश्किल है। इतनी कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है। फिलहाल, Nishant ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही अपना खुद का मेकअप स्टूडियो चला रहे हैं। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और लगातार नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहे हैं।

Read More Article:- किताबों से Makeup ब्रश तक :- Government Job की तैयारी छोड़कर Makeup Artist बनी Shivani Sharma की Inspiring Journey.

Shadow Makeup Studio का पता :    Babugarh, Cantt, Hapur (Uttar Pradesh) 24520 NH9, Bagarpur Road, near Jaanvi Clinic

 Contact :-  7819042382

Q1. Nishant Kumar कौन हैं?

Ans . Nishant Kumar Shadow Makeup Studio के ओनर और एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कम उम्र में अपने सपनों को पहचानकर उन्हें पूरा करने का साहस दिखाया और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

Q2 . Nishant ने मेकअप में करियर कैसे चुना?

Ans .12वीं के बाद, Nishant को बचपन से ही मेकअप का शौक था। उन्होंने अपने माता-पिता से अनुमति लेकर Meribindiya International Academy से प्रोफेशनल मेकअप कोर्स किया और अपना करियर ब्यूटी इंडस्ट्री में बनाया।

Q3 .Nishant ने अपनी ट्रेनिंग कहाँ से की?

Ans .उन्होंने Meribindiya International Academy – India’s No. 1 Beauty & Makeup Academy से मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, प्री-ब्राइडल सर्विसेज, मैनीक्योर, पेडीक्योर और नेल एक्सटेंशन की ट्रेनिंग ली।

Q4 . Shadow Makeup Studio का पता और संपर्क

Ans .📍 Babugarh, Cantt, Hapur (Uttar Pradesh) 245201
📌 NH9, Bagarpur Road, near Jaanvi Clinic
📞 Contact: 7819042382

Nishu

प्रातिक्रिया दे
    Explore with Mahi Sanju
    माही संजू के साथ एक्सप्लोर करने में आपका स्वागत है, जो मनोरम यात्रा कहानियों, गहन सौंदर्य पाठ्यक्रम अंतर्दृष्टि और उद्यमशीलता यात्राओं की सशक्त कहानियों के लिए आपका पसंदीदा मंच है।
    • 8130520472
    • explorewithmahisanju@gmail.com
    • Office no 1, 2nd floor, Sunhari market Atta, Sector 27 Noida 201301
    • 2024 माही संजू के साथ अन्वेषण करें सर्वाधिकार सुरक्षित।
    • 2024 माही संजू के साथ अन्वेषण करें