
उत्तराखंड की शांत वादियों में बसे अनगिनत प्राकृतिक चमत्कारों में से एक है Madkot Hot Spring Water . यह एक ऐसा स्थान जहाँ प्रकृति स्वयं इलाज करती है। गर्म पानी के प्राकृतिक कुंड, पहाड़ों की ठंडी हवाएँ और आसपास की हरियाली इस जगह को ओर भी ज्यादा खास बना देता है। तो चलिए जानते है […]
उत्तराखंड की शांत वादियों में बसे अनगिनत प्राकृतिक चमत्कारों में से एक है Madkot Hot Spring Water . यह एक ऐसा स्थान जहाँ प्रकृति स्वयं इलाज करती है। गर्म पानी के प्राकृतिक कुंड, पहाड़ों की ठंडी हवाएँ और आसपास की हरियाली इस जगह को ओर भी ज्यादा खास बना देता है। तो चलिए जानते है यहाँ गर्म पानी क्यों है और यहां की कुछ खास विशेषता के बारें में।
मुनस्यारी में रात में आराम करने के बाद मैं (संजू)- माही अगली जगह एक्स्प्लोर करने के लिए निकल पड़े थे। दरअसल हमलोग खलिया टॉप की ट्रेक कर के वापस आ के मुनस्यारी में ही रुकने का प्लान किया। क्योकि ट्रेक के बाद हमदोनो बहुत थक चुके थे इसलिए हमने यही रुका। अगली सुबह हमदोनो उठे ,नास्ता किया इसके बाद यहाँ से निकल गए Madkot Hot Spring Water जाने के लिए। ऐसा माना जाता है की यहाँ का वाटर हमेशा गर्म ही होता है,चाहे ठंडा हो या गर्मी। इसलिए हमने भी यहां जा के गर्म पानी से नहाने का प्लान कर के निकल पड़े। अब आपके भी मन में यह सवाल आ रहा होगा की यहाँ का वाटर हमेशा ठंडा क्यों होता है और इसका क्या फायदा हो सकता है हमारे लिए। तो हम इन्ही सब सवालो का जबाव और यहाँ की कुछ खास विशेषता आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बतायंगे।

Read More Article :- क्या 1 महीने में मेकअप सीखा जा सकता है? जानिए पूरी जानकारी
एक छोटा-सा, शांत और बेहद सुंदर जगह है जो अपने प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोतों (Hot Springs) के कारण बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पर जमीन के अंदर से निकलने वाला पानी प्राकृतिक रूप से गर्म होता है साथ ही यहाँ का पानी मैग्नीशियम, सल्फर, आयरनऔर मैंगनीज खनिजों (Minerals) से भरपूर होता है। इसलिए स्थानीय लोग इसे औषधीय और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हैं। इसी वजह से स्थानीय लोग औषधीय और हीलिंग ( किसी शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक या आध्यात्मिक चोट या बीमारी को ठीक करने ) गुणों वाला मानते हैं। इस Hot Spring का तापमान 80 से 150 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मौसम के अनुसार बदलता है, लेकिन सर्दियों में भी पानी इतना गर्म रहता है कि स्नान करना बेहद आरामदायक लगता है।
Hot Spring Water के बहुत सारे फायदे होते है ऐसा यहाँ के स्थानीय लोगों का मानना है। जैसे कि
तनाव और थकान दूर करता है
मांसपेशियों के दर्द से आराम देता है
त्वचा को मुलायम और साफ बनाने में मदद करता है।
ठंडे मौसम में शरीर को गर्माहट देता है
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
यही कारण है कि सर्दियों में भी यहाँ स्नान करना बेहद आरामदायक और रिलैक्सिंग माना जाता है।
Read More Article :- माइक्रोब्लैडिंग कोर्स पूरा करने के बाद अपना करियर कैसे चुनें?
दरअसल Hot Spring बहुत खास माना जाता है ,क्योकि यहां बेहद शांत, प्राकृतिक और भीड़ से दूर ,पहाड़ों, पेड़ों और खुले वातावरण के बीच गर्म पानी का आनंद का एक अलग भी अहसास है। साथ ही स्थानीय संस्कृति का अनोखा अनुभव ,ऑफबीट और फोटोजेनिक लोकेशन है। यहाँ आप परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते है। अगर आपको फोटो का शोक है तब भी जा सकते है यहाँ का लोकेशन बहुत ही अद्भुत है चरों तरह पहाड़ और बीच में सुन्दर सी नदी बहती है। इसी वजह से यह जगह बहुत खास हो जाता है।

Madkot Hot Spring Water पिथौरागढ़ जिले के नज़दीक थाठुला जगह पर स्थित है। आप यहाँ सड़क मार्ग से आसानी से जा सकते है। यहां के रास्ते घुमावदार ,पहाड़ी,गाँव की झलकियाँ और प्राकृतिक दृश्य से भरा हुआ है ,इसी वजह से यह सफर ओर भी यादगार बना जाता है।
Read More Article :- हेयर एक्सटेंशन कोर्स करने के बाद आपको अपने करियर में क्या लाभ मिल सकते हैं?
मैं (संजू) -माही जब Hot Spring पहुचें ,तब वहां का नज़ारा दिल को छू गया ,यहाँ के नज़ारा बेहद अद्भुत था इस नज़ारों को हम अपने शब्दों में बया नहीं कर पा रहें है। माही मैडम इस जगह ही तारीफ करते नहीं थक रहीं थी ,फिर हमदोनो ने वहां पे नहाया। इस वाटर में नहाने में बहुत अच्छा लगा ,हमलोग का जो थकान खलिया टॉप ट्रेक कर के हुआ था वो सब रिलेक्स सा फील होने लगा। इसके बाद हमदोनो यहाँ पर यादों के लिए फोटो वीडियो लिया ,और अपनी आगे की सफर के लिए निकल पड़े। अगर आप लोग भी कहीं घूमने का प्लान कर रहें है तो एक बार Madkot Hot Spring Water जरूर आये। यहाँ आने के बाद आपको जन्नत की फीलिंग आयंगी।
Read More Article :- Noida से Khaliya Top Munsiyari :- माही और संजू का हरियाली, ठंडी हवा और हिमालय की ओर एक खूबसूरत सफर।

Ans. Madkot Hot Spring Water एक प्राकृतिक गर्म पानी का स्रोत है जहाँ धरती के अंदर की गर्मी (Geothermal Heat) पानी को स्वाभाविक रूप से गर्म रखती है। यह पिथौरागढ़ जिले के पास स्थित एक शांत और सुंदर स्थान है।
Ans. यहाँ का पानी हमेशा गर्म इसलिए रहता है क्योंकि यह भू-तापीय गतिविधियों के कारण धरती के अंदर गर्म चट्टानों से होकर बाहर आता है। और इसमें खनिज (सल्फर ) अधिक मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है यहाँ का पानी सर्दियों में भी गर्म रहता है।
Ans. Hot Spring Water के कोई सारे फायदें है जैसी कि तनाव और थकान दूर करता है ,मांसपेशियों के दर्द में राहत दिलाता ,त्वचा साफ और मुलायम रखता ,ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है ,मन को शांति और रिलैक्सेशन करता है।
Ans. हाँ, यह जगह अत्यंत फोटोजेनिक है ,क्योकि चारों तरफ पहाड़, बीच में बहती नदी और प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग इसे फोटो/वीडियो के लिए परफेक्ट बनाते हैं।